"पाँच सौ गज से तीस गज तक"
पाँच सौ गज का आँगन छोड़, पिता गाँव से आया था,
खुले गगन के पंछी जैसा, बेटे संग शहर समाया था।
बेटा था, बहू थी, पौत्र-पौत्री की हँसी थी,
तीस गज के घर में भी, उसे जन्नत बसी थी।
तंग कमरा, सामान भरा, दीवारें भी सिमटी-सिमटी थीं,
बंद हवाओं में साँसे भी, जैसे घुट-घुट के जीती थीं।
फिर भी पोते की गोद में, दिन उसके कट जाते थे,
खिलखिलाते बच्चों संग, दुःख सारे बँट जाते थे।
एक दिन बहू बोली, लहजा धमकाने वाला था,
पिताजी सुबह से शाम तक, यहीं पड़े रहने वाला था।
कभी बाहर घूम आया करो, हमें भी जीने दो थोड़ा,
हमको भी फुर्सत चाहिए, ये घर नहीं है घोड़ा।
उसी दिन गाँव से एक मीत, मिलने शहर में आया,
तीस गज की चूहेदानी में, सिमटा पिता जो पाया।
बोला - अरे तू क्या बन गया, ये क्या हालत कर ली,
बड़े बगीचे छोड़ यहाँ, मच्छरदानी में क्यों आ पड़ा है मर्दी?
चल लौट चल गाँव में, बीघे भर जमीन पड़ी है,
खुले आसमान तले आज भी, तेरी टोली खड़ी है।
वहाँ तू फिर उड़ सकेगा, खुलकर साँस लेगा,
अकेला है तो क्या हुआ, बोझ न किसी पर होगा।
पिता मुस्कुराया बोला, हाँ गाँव में मीत हैं प्यारे,
कभी प्यार करते हैं वो, कभी लड़ते भी हैं सारे।
पर यहाँ देख मेरा संसार, बेटा, बहू, पौत्र-पौत्री हैं,
इन्हीं के बीच बैठने में, मेरे सुख के सूत्र हैं।
गाँव में मित्र हैं माना, पर यहाँ मेरा वंश है,
इन्हीं की डाँट में भी छुपा, मेरे लिए हर्ष है।
तू जा दोस्त, गाँव लौट जा, सबको ये समझा देना,
मैं यहाँ मजे में हूँ, यही सबको बता देना।
- जगदीश प्रसाद शर्मा