विज्ञापन

या हाथ पकड़कर मंज़िल तक ले चल मुझको।

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "मुसाफिर और मंज़िल"
        
                                                    
                            

इस दुनिया में सब अकेले आए हैं,
मुसाफिर बनकर राहों पर छाए हैं।

चलते-चलते कोई राह में मिल जाता है,
थोड़ी दूर तक साथ चलता जाता है।

बातें होती हैं, हँसी-खुशी बँटती है,
लगा जैसे जीवन की कली खिलती है।

फिर मोड़ आता है, रास्ता बदल जाता है,
साथ वहीं पर छूटता, संबल जाता है।

वो अपने पथ पर, हम अपने पथ चलते हैं,
यही जीवन का सत्य, सभी कहते हैं।

इसे जो समझ ले, वो सुखी रहता है,
राह को मंज़िल जो माने, दुखी रहता है।

मुसाफिर को मंज़िल मानना भूल है,
इसी भूल से जीवन में शूल ही शूल है।

अब अकेला हूँ, राह सूझती नहीं,
नज़रों को कोई मंज़िल दिखती नहीं।

हे ईश्वर! अब तू ही राह दिखा दे,
भटके पौरुष को तू ही दिशा दिला दे।

तेरे सिवा अब कोई ठिकाना नहीं,
तेरे बिना मेरा कोई अफसाना नहीं।

चाहे तो इस राह में बिखेर दे मुझको,
या हाथ पकड़कर मंज़िल तक ले चल मुझको।

मैं तो तेरी शरण में आया हूँ,
बस तेरा ही नाम जप पाया हूँ।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
57 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

974 कविताएं

View Profile