विज्ञापन

तपोयज्ञ से मन को तपाकर, इच्छाओं को पी जाने दे।।

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "जीवन ही यज्ञ है"
        
                                                    
                            

देवपूजा, संगति, दान की, आहुति ही यज्ञ कहाती है,
वेदों ने इसे ही, संसार की नाभि बताती है।।

अयं यज्ञो भुवनस्य नाभिः, यही वेद का सार है,
इसी से सृष्टि जीवित है, यही जीवन का आधार है।।

यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म, शतपथ का ये ज्ञान है,
यज्ञ ही सबसे श्रेष्ठ कर्म, इसे करना नित्य महान है।।

यज्ञ ही वह सेतु है, जहाँ प्रकृति शुद्ध होती है,
पितर तृप्त होते हैं, देवों की पुष्टि होती है।।

मन निर्मल होता है, पाप-ताप नष्ट होते हैं,
अन्न प्रसाद बन जाता है, आत्मा प्रसन्न होते हैं।।

इसी यज्ञ से ही, सम्पूर्ण संसार का कल्याण है,
हे यज्ञस्वरूप अग्ने! मुझे दो ऐसा तेज महान है।।

पाँच महायज्ञ करने का, मुझे तेज और बल दे दो,
ब्रह्म, देव, पितृ, अतिथि, भूतयज्ञ का संबल दे दो।।

अंतःकरण में चार यज्ञ, और प्रज्वलित कर दे,
तपोयज्ञ से मन को तपाकर, इच्छाओं को पी जाने दे।।

योगयज्ञ से इंद्रियों को, संयम में बाँध दे,
स्वाध्याययज्ञ से आत्म-निरीक्षण, का सामर्थ्य साध दे।।

प्राणयज्ञ से प्राणायाम कर, अंतर्मन निर्मल कर दे,
आत्मा यजमान बने, हृदय यज्ञशाला कर दे।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
34 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile