विज्ञापन

इरादों में जुनून चाहिए

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "इरादों में जुनून चाहिए"
        
                                                    
                            

डर लगे तो बहाने नहीं, विकल्प खोजना चाहिए,
कठिन राहों में भी आगे ही बढ़ना चाहिए।

हालात भले ही कितने कमजोर हो जाएं,
इरादे मजबूत हों तो रास्ते बन जाएं।

सफलता के दरवाजे सबके लिए खुलते नहीं,
ये तो सिर्फ मजबूत इरादों से ही खुलते कहीं।

ज़िंदगी में कुछ पाना है तो तरीका बदल डालो,
मंज़िल एक रखो, इरादा न बदल डालो।

कौन कहता है किस्मत से कामयाबी मिलती है,
इरादों में दम हो तो मंज़िल खुद झुकती है।

हर सफलता को एक कायदा-कानून चाहिए,
रगों में उबलता हुआ सा खून चाहिए।

आसमान भी झुकेगा, ज़मीन पर आएगा,
इरादों में जब जीत का जुनून छाएगा।

समाज तो बाजार है, ये याद रखना,
यहाँ सलाह थोक में, सहयोग ब्याज पर मिलना।

खुशी चाहिए तो एक बात गाँठ बाँध लो,
पैसा जेब में रखो, दिमाग में नहीं आँक लो।

 
43 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

974 कविताएं

View Profile