विज्ञापन

कल फिर नई सुबह लेकर, यही सूरज आने वाला है।।

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "ढलते सूरज की यात्रा"
        
                                                    
                            

चलती गाड़ी की खिड़की से, सूरज को जाते देखा है,
संध्या की लालिमा में, सुनहरा सपना सजते देखा है।।

आसमान पर बिखरी है, केसरिया-सी लाली,
धरती की गोद में उतरी, सूरज की उजियाली।।

तारों के तारों के बीच से, पक्षी उड़ता जाता है,
डूबते सूरज को देखकर, मन भी मुस्कुराता है।।

खेतों में हरियाली है, दूर पेड़ खड़े हैं,
धुंध की चादर में लिपटे, गाँव सभी पड़े हैं।।

रेलिंग दौड़ती जाती है, रास्ता पीछे छूटता है,
पर सूरज की यह छवि, मन में ही बस जाती है।।

दिन भर की थकान लेकर, सूरज अब सोने चला है,
कल फिर नई सुबह लेकर, यही सूरज आने वाला है।।

जैसे जीवन की यात्रा में, सुख-दुःख आते-जाते हैं,
वैसे ही ये सूरज-चाँद भी, आते हैं, जाते हैं।।

जो आज ढल रहा है, वही कल फिर उग आएगा,
अंधेरी रात के बाद ही, नया सवेरा लाएगा।।

इसलिए रुकना नहीं है, चलते ही जाना है,
ढलते सूरज से भी, नई रोशनी पाना है।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

570 कविताएं

View Profile

Manju Sharma

3646 कविताएं

View Profile

Kavi kumar

4 कविताएं

View Profile

Kashifa

2 कविताएं

View Profile

Shreyasi Satish

521 कविताएं

View Profile

Dr Madhavi

5 कविताएं

View Profile