विज्ञापन

जो एक बार जलना सीख गए

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "बुझे हुए चिराग"
        
                                                    
                            

जरा सलीके से उठाओ,
इन बुझे हुए चिरागों को।
इन्होंने पूरी रात जलकर,
धरा से अन्धेरा मिटाया है।

इन्हें फेंको नहीं कचरे में,
इनमें अब भी गर्मी बाकी है।
जले हुए नहीं, जले हुए के साक्षी हैं,
इनकी लौ में खुद्दारी बाकी है।

तेल नहीं तो क्या हुआ,
बाती काली सही तो क्या हुआ।
रात भर अकेले लड़े हैं अंधेरे से,
ये छोटे नहीं, बड़े हैं सवेरे से।

सलीके से रखो इन्हें आले पर,
फिर शाम को इनमें तेल भरना।
एक बार फिर ये जल जाएंगे,
फिर से अंधेरा हर लेंगे।

जो एक बार जलना सीख गए,
वो बुझ कर भी बुझे नहीं होते।
उजाला देना जिनकी आदत हो,
वो चिराग कभी बुझे नहीं होते।

- जगदीश प्रसाद शर्मा
14 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11229 कविताएं

View Profile