विज्ञापन

यहाँ ताश का राजा भी गुम हो, तो जोकर राजा बन जाता है

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर रास्ते पर कुछ न कुछ, परेशानी होती है,
        
                                                    
                            
हर परेशानी के हल का, कोई न कोई रास्ता होता है।।

घर तब तक नहीं टूटता, जब तक बात घर में रहती है,
बाहर जाते ही बात, बिखरकर कहानी बनती है।।

शक़ और हक़ दोनों, कभी साथ नहीं रह सकते हैं,
जहाँ शक़ आ जाए, वहाँ रिश्ते नहीं ठहर सकते हैं।।

आज नहीं तो कल, ये किस्मत बदलेगी ज़रूर,
नहीं ठहरती रात सदा, कि सुबह निकलेगी ज़रूर।।

हौसला रखना अपने दिल में, कि राहें मिलेंगी ज़रूर,
धूप सहनी पड़ेगी राहों में, फिर छाँव भी मिलेगी ज़रूर।।

धुंध होगी, कोहरा भी छाएगा, अँधेरा घिर आएगा,
सूरज को फिर भी कोई, कभी रोक न पाएगा।।

वक्त अच्छा हो या बुरा, वो तो गुजर ही जाएगा,
लेकिन लोगों की बातें, मन सदा याद रख पाएगा।।

कभी अहंकार आ जाए, कि मेरे बिना काम न चलेगा,
घर की दीवारों पर टंगी, पूर्वजों की तस्वीरों को देख लेना।।

सोचना क्या उनके जाने से, कोई काम रुका है,
जवाब खुद ही मिल जाएगा, यही संसार का सच लिखा है।।

यहाँ ताश का राजा भी गुम हो, तो जोकर राजा बन जाता है,
कुछ दिन गायब होकर देखो, नाम भी भुला दिया जाता है।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile