विज्ञापन

पुरानी शराब

Jagdish chandra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विदेशी बोतल से छलकी शराब पिला देना।
        
                                                    
                            
आज ज़रा महँगी शराब पिला देना।

आप जानते हो, मैं कितना पीता हूँ।
आज बहक जाऊँ, इतनी शराब पिला देना।

जो कदम लड़खड़ाएँ मेरे, तो संभाल लेना।
जितना चाहूं, उतनी शराब पिला देना।

मैं जब आया, तो मयखाना बंद था।
आज आप अपनी शराब पिला देना।

बहुत दिनों बाद पुराने दोस्त मिले।
आज आप, अपनी शराब पिला देना।

अगर नशा हो, तो आपकी बातों का हो।
हम कभी जुदा न हों, ऐसी शराब पिला देना।

आज कोई हिसाब न रहे, जामो का "जगदीश",
ये यारी, यारी रहे, ऐसी थोड़ी सी शराब पिला देना।
-जगदीश चंद्र कापड़ी
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile