विज्ञापन

हिन्दुस्तान कहाँ था पहले

Jagdish chandra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वास्को डिगामा कहीं मिले, उनसे बस इतना कहना।हिन्दुस्तान कहां था पहले? उनसे बस इतना कहना।
        
                                                    
                            

जो आज़ादी को हल्का समझें, उनसे बस इतना कहना।
लहू बहाओ या चलाओ चरखे, उनसे बस इतना कहना।

जो पूछे तिरंगे को, उसमें अंकित अशोक चक्र को।
धर्म चक्र के पढ़ ले किस्से, उनसे बस इतना कहना।

जो कहते हैं, यूं ही मिल गई थी "आज़ादी"
आओ शहीद स्मारक जा के, उनसे बस इतना कहना।

वास्को डिगामा कहीं मिले, उनसे बस इतना कहना।
हिंदुस्तान कहां था पहले? उनसे बस इतना कहना।
..- जगदीश चंद्र कापड़ी
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile