विज्ञापन

आस-पास

Jagdish chandra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं अपने ढूँढ़ता रहा, अपने आस-पास,
        
                                                    
                            
छिपे थे चेहरे, नकाब पहने आस-पास।

रिश्ते तो बहुत मिले इस सफ़र में मगर,
कोई अपना न मिला मेरे आस-पास।

पुकारा जिसको भी दुनिया की भीड़ में,
ख़बर ही न थी—बहरे थे मेरे आस-पास।

और सबसे बड़ा दर्द यही रहा उम्र भर,
मैं ख़ुद भी नहीं था कभी अपने आस-पास।

तुम इंसान हो, तो मुझे इंसान समझो,
दर्द बराबर है—मेरे या तेरे आस-पास।
— जगदीश चन्द्र कापड़ी
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

417 कविताएं

View Profile

Powari Bhasha

333 कविताएं

View Profile