विज्ञापन

प्रकृति के नवावतार से, आलोकित संसार॥

Innovative Nature

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नव पल्लव की पाँखुरी पर, प्रकृति लिखे नवगीत।
        
                                                    
                            
नवयुग के अभिनन्दन में, गूँजे सृष्टि-संगीत॥

स्वर्णिम किरणों का तिलक धर, उषा चली मुस्काय।
नील गगन के भाल पर, अरुणिम आभा छाय॥

पवन पहनकर गन्ध-वसन, वन-वीथी में डोले।
कुसुम-कली के अधर खोलकर, मधुरिम छन्द टटोले॥

नदियों की रजताभ धाराएँ, गाएँ नव-अभिसार।
पर्वत के उन्नत शिखरों पर, जागे नव-उद्गार॥

धरा ओढ़कर हरित दुकूल, करती नव शृंगार।
अम्बर ने मुक्तामणि जड़े, तारक-दीप अपार॥

मधुपों की गुंजारों में, नवजीवन का राग।
विहग-वृन्द के कण्ठ से, फूटे सृजन-विराग॥

ऋतुओं ने परिवर्तित कर ली, अपनी चित्रित वेश।
नवयौवन से दीप्त हुआ, वन-उपवन परिवेश॥

यह केवल ऋतु-परिवर्तन नहीं, सृष्टि का उद्घोष है।
जड़ में चेतन, क्षण में शाश्वत, नवयुग का नवघोष है।।

मृतप्राय-सी आशाओं में, फिर अंकुर मुस्काए।
खंडित स्वप्नों के अधरों पर, नव विश्वास जगाए॥

प्रकृति नहीं केवल सौन्दर्य, यह जीवन का सार।
इसके कण-कण में निहित है, सृजन-शक्ति अपार॥

आओ! इसके नवावतार का, करें हृदय से वन्दन।
इसके अनुपम वैभव से ही, सम्भव नव-अभिनन्दन॥

नव नभ, नव पथ, नव चेतना, नव संकल्प-विचार।
प्रकृति के नवावतार से, आलोकित संसार॥




 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile