विज्ञापन

केसरिया रंग शीर्ष पे तिरंगा धारता है

Indra Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            केसरिया रंग शीर्ष पे तिरंगा धारता है, बलिदान शौर्य त्याग साहस लिए हुए।
        
                                                    
                            
मध्य श्वेत रंग शांति सादगी पवित्रता व, सत्य से मिला हुआ सुधारस पिए हुए।
हरा रंग नीचे हरियाली को दिखा रहा है, सुख समरिद्धी खुशहाली है दिए हुए।
श्वेत पट्टिका में चक्र तीलियाँ चौबीस धारे, देश की निरंतर प्रगति को जिए हुए।
-इन्द्र प्रसाद 'रत्नेश'
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all