विज्ञापन

है स्वतंत्रता दिवस पावन पुनीत पर्व

Indra Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            है स्वतंत्रता दिवस पावन पुनीत पर्व, देशभक्ति भावना का भाव जो लिए हुए।
        
                                                    
                            
देश की आजादी हेतु बलिदान हुए जो हैं, देश पे मरे थे और देश पे जिए हुए।
सारे नाते रिश्ते तोड़ मातु भारती से जोड़, देश प्रेम का नशा सभी थे जो पिए हुए।
उन्हें याद कर हम उनके कृतज्ञ बनें, उपकार भूलें नहीं उनके किए हुए।
-इन्द्र प्रसाद 'रत्नेश'
5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all