विज्ञापन

पुस्तकों से रखे नाता, ज्ञान को सदा बढ़ाता

Indra Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तम हर लेता है वो, ज्ञान राशि देता है वो, जगत उसे गुरु व शिक्षक पुकारता।
        
                                                    
                            
कभी वो कुम्हार बन, पीटता है कुंभ तन, दोष एक एक हर छात्र को सँवारता।
पुस्तकों से रखे नाता, ज्ञान को सदा बढ़ाता, उन हीं में अपना वो जीवन गुजारता।
मान ही कमाता है वो, और क्या ही पाता है वो, इसी को नियति मान बात उर धारता।
-इन्द्र प्रसाद 'रत्नेश'
9 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

SATYENDRA KUMAR

133 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile