कारतिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थ तिथि, करवा कै पर्व को मनाते धूम धाम से।
नारियाँ सुहागिन कठिन व्रत धारती हैं, तजि अन्न जल पेट भरें पति नाम से।
पति की उमर लंबी होवे उन्हें प्रेम मिले, यही एक चाह न प्रयोजन है दाम से।
चाँद देख पूजन व पति व्रत खुलवाए, सात जन्म साथ फल चाहें हर काम से।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'