जाने क्यों हर बार पेपर लीक हो जाता है
लाखो होनहारो को हरा जाता है
कुछ दिन तो गुस्सा रहता है
फिर माहौल ठीक हो जाता है
कब तलक चलेगा यह सिलसिला
कितनी और बलि चढ़ेगी
कब नया सूरज उगेगा
कब भेडियो की खाल खिचेगी
या यूं ही लीपापोती होती रहेगी
कब कोई इस ज़ुर्म की लेगा जिम्मेवारी
या हाकिम यूं ही बलि चढ़ाते रहेंगे
बता के दूसरो की जिम्मेदारी
कब न्यायपालिका स्वतः संज्ञान लेगी
कब आधी रात को कोर्ट खुलेगा
इंतजार इंतजार इंतजार
-रियो