किस्से कहानी
यू ही नहीं बनते
कुछ तो कहीं हुआ होगा
कभी तो आग लगी होगी
कभी तो धुंआ उठा होगा
ज़माने न सही
तुमने तो महसूस किया होगा
कभी हंसी आई होगी
कभी दिल रोया होगा
भूल जाओ जो हुआ
कल एक नई सुबह आएगी
साथ अपने खुशिया लाएगी
फिर कोई नया किस्सा बनेगा
फिर कोई नई कहानी बनेगी