विज्ञापन

हंसता था वो

ij singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हंसता था वो मुस्कुराता था वो
        
                                                    
                            
कभी कभी गुनगुनाता था वो

जाने किसकी नज़र लगी
पेशानी पर शिकन दिखी

काम का प्रैसर घर बार की फ़्रिक
नहीं किया किसी से जिक्र

पिसता रहा दिन रात वो
भूल गया सब शौक वो

काम तो रहता अप टू डेट
सेहत हो गई आउट ऑफ डेट

एक दिन यू ही चलते चलते
खुद से उसकी बात हुई

पूछा दिल ने आखिर कब तक
आंखो से बरसात हुई

तब जाकर समझा उसने
सबसे जरुरी मैं भी हूँ

दुनिया भर की भागदौड़ में
थोड़ा सा अधूरा मैं भी हूँ

अब फिर थोड़ा हंसता है वो
कभी कभी गुनगुनाता है वो

काम अभी चलता है
मगर खुद को भी वक़्त दिलाता है वो
-रियो
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile