तोड़ गुलामी की जंजीरें बाहर हमको आना होगा
कुछ हासिल करने के लिए सोने की तरह तपना होगा
अंधविश्वास पाखंड छोड़कर विज्ञान हमें समझना होगा
तभी शान से जीवन जिओगे इसे जेहन में रखना होगा।
हंसने वाले को हंसने दो हंसी से मार्ग न बदलना होगा
आलस एक रत्ती ना करना प्रयास निरंतर करना होगा
लक्ष्य साधकर छोड़ ना देना इसको तुम्हें समझना होगा
अहम हृदय में कभी न लाएं साहस कायम रखना होगा