विज्ञापन

साहित्य में सौंदर्य और वैभव चाहिए

Historian 0.C.

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उत्तम साहित्य में भाषा का श्रृंगार चाहिए।
        
                                                    
                            
रस भाव एवं अलंकारों का संचार चाहिए।
प्रभावशाली साहित्य के सृजन के लिए,
साहित्य में भाषा का सौंदर्य और वैभव चाहिए।

साहित्य में सहज प्रवाहित लेखन चाहिए।
साहित्य में सुंदर शब्दों का अलंकरण चाहिए।
प्रभावशाली साहित्य के सृजन के लिए ,
साहित्य में भाषा का सौंदर्य एवं वैभव चाहिए।।

साहित्य में नव- चेतना का संचार चाहिए।
साहित्य में गहण संवेदना का संचार चाहिए।
प्रभावशाली साहित्य के सृजन के लिए ,
साहित्य में भाषा का सौंदर्य एवं वैभव चाहिए।।

साहित्य में नए नाविन्यपूर्ण विचार चाहिए।
सुंदर कल्पनाओं की ऊंची उड़ान चाहिए।
प्रभावशाली साहित्य के सृजन के लिए ,
साहित्य में भाषा का सौंदर्य एवं वैभव चाहिए।।

लेखन में उमंग उत्साह और ओज चाहिए।
साहित्य में परिष्कृत भाषा का प्रयोग चाहिए।
प्रभावशाली साहित्य के सृजन के लिए ,
साहित्य में भाषा का सौंदर्य एवं वैभव चाहिए।।

भाषा को अद्यतन बनाने का प्रयास चाहिए।
भाषा को नयी उंचाई दिलाने का प्रयास चाहिए।
प्रभावशाली साहित्य के सृजन के लिए ,
साहित्य में भाषा का सौंदर्य एवं वैभव चाहिए।।

उत्तम साहित्य में भाषा का सौंदर्य चाहिए।
उत्तम साहित्य में भाषा का वैभव चाहिए।
प्रभावशाली साहित्य के सृजन के लिए ,
साहित्य में भाषा का सौंदर्य एवं वैभव चाहिए।।

--ओ सी पटले
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anurag vishwkarma (aiyaar)

8 कविताएं

View Profile

UMAKANT SHARMA

281 कविताएं

View Profile