विज्ञापन

मत सोचो….हम क्या क्या कर सकते हैं ।

Himanshu Pratap

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐसा करते हैं
        
                                                    
                            

ऐसा करते हैं
मैं और तुम, चलते हैं साथ साथ
ढूँढते हैं एकांत कहीं
वीरान गाँव की पगडंडी
या
शोर में डूबे शहर का कोई थका हुआ पुल…..

वहाँ बैठकर …….लंबी लंबी साँसें भरते हैं ।

या फिर ये करते हैं
ले चलते हैं सब साथियों को
किसी ‘ पब ‘ या ‘ रेस्तराँ-बार ‘ में
‘ लाउड म्यूजिक ‘ के शोर में
कस-के पकड़ते हैं एक दूसरे के हाथों को
और ज़ोर से चिल्लाते हैं
‘ चियर्स ‘ ।

हाँ… सिर्फ़ ये करते हैं के
ओढ़ लेते हैं इश्क़ को…उसको पहन लेते हैं
क्योंकि
इश्क़ की लिबास हो तो
मत सोचो….हम क्या क्या कर सकते हैं ।
7 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Hari Shankar

7098 कविताएं

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile