विज्ञापन

अनकहा इश्क़

Hemsingh Rawat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अनकहा इश्क़
        
                                                    
                            

मोहब्बत कोई कहानी नहीं,
जो हर किसी को सुनाई जाए।
यह तो दिल का वह एहसास है,
जो बस एक ही नाम पर मुस्कुराए।

तुम मिले तो ऐसा लगा,
जैसे सूनी राहों को मंज़िल मिल गई।
बंद पड़ी धड़कनों को आवाज़ मिली,
और मेरी दुनिया को वजह मिल गई।

तुम्हारे साथ हर पल,
ज़िंदगी का सबसे हसीन ख़्वाब लगता है।
तुम्हारी एक मुस्कान ही,
मेरे पूरे दिन का जवाब लगती है।

अगर प्रेम का कोई अर्थ है,
तो वह सिर्फ़ तुम्हारा नाम है।
अगर दिल की कोई धड़कन है,
तो वह सिर्फ़ तुम्हारे लिए है।

न कोई शर्त, न कोई शिकायत,
बस उम्र भर तुम्हारा साथ चाहिए।
मेरी हर दुआ का आख़िरी शब्द,
सिर्फ़ तुम्हारा प्यार चाहिए।
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all