पहला भाग:
के आया दूर से हूँ बड़ा
क्या कमरा खाली है यहाँ?
मुझे काँच का अब कुछ चाहिए नहीं
पिघली मोम बिखराइए नहीं
और इनमें कुछ रखना मत
एक चादर रखो, कुछ सजाइए मत
कुछ फूल पसंद हैं मुझे, अगली बार ले आऊँगा
यह गमला वहाँ से हटाइए मत
मेरी खिड़की पर कुछ पंछी आए थे
उनका दाना भूलिए मत
और कितना हुआ इन सब को जोड़कर?
मेरा समय अब बढ़ाइए मत
दूसरा भाग:
के आया है तू बड़ी दूर से
इसमें मेरा क्या कसूर है?
पहले मैं भी था ऐसा
अब यह मेरा गुरूर है
सब तो तूने निकलवा दिया कमरे से, यह किताबें तो फ़िज़ूल हैं
और नहीं देता मैं दाना तेरे पंछी को
मेरे घर में बड़े पंछी मंज़ूर हैं
और नहीं करता ज़्यादा तेरा वक़्त बर्बाद, तू तो खुद ही फ़िज़ूल है
और कर दे सारे पैसे वापस, जिसमें हर वक़्त तू मजबूर है
-हेमंत सिंह बिष्ट