विज्ञापन

मेरा साया है कि

Hemant kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरा साया है कि रोशनी से ड़रता है।
        
                                                    
                            
तभी तो मुझको वो दर्मियाँ में रखता है।।
उनकी मैं और वो मेरी भला क्यों जानें।
यही होगा मलाल अगर दिल को कसता है।।
जिंदगी है कि सजा जिन्दगी के साथ मिली।
टूटती शाखों पे घर बसाना पड़ता है।।
यूँ भी किस्मत ए कायनात बियाबाँ ही है।
जो कि आखिर में हरहाल तन्हा बचता है।।
नाउम्मीद हूँ ही नहीं कहीं किसी सूरत।
नाउम्मीदों का कहीं वक्त कभी कटता है।।
वस्ले उम्मीद में चल चल थक कि चूर हुआ।
वहाँ वो वादा मुकर वक्तो मकाँ बदलता है।।
शोखियाँ उनकी याद आके गुदगुदाती हैं।
‘‘हेम’’ यूँ ही तो ना रातें स्याह करता है।।
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7504 कविताएं

View Profile