विज्ञापन

गुलाब का पौधा

HEMANT KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उसे गुलाब पसंद हैं।
        
                                                    
                            
गर मैं देता गुलाब,
मुरझा जाते कुछ रोज़।
मैंने गुलाब के पौधे दिए,
ताकि वह चुन सके
अपनी पसंद का रंग,
कर सके इंतज़ार
फूलों के खिलने का,
महसूस कर सके ख़ुशबू,
निहार सके सुंदरता,
जी सके आत्मिक कोमलता।
साथ ही, वह जान सके
उन काँटों के बारे में भी,
जो गुलाब के जीवन का हिस्सा हैं।
जान सके—
गुलाब होना सिर्फ़ खिलना नहीं है,
धूप सहना भी है,
टूटना और मुरझाना भी है,
बावजूद इसके, हर मौसम में
खिलने की कोशिश करना भी है।
12 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7504 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

689 कविताएं

View Profile