लिखती हूँ दिल से जज़्बात, पर बात अधूरी रह जाती
करती हूँ ख़्वाबों का इंतज़ार, पर रात अधूरी रह जाती..!
कहने को तो बहुत कुछ है इस दिल में
मगर लफ़्ज़ों तक आते-आते हर बात अधूरी रह जाती..!
कुछ एहसास काग़ज़ पर उतर जाते हैं,
और कुछ की कहानी बस दिल में ही रह जाती...!!
-हेमप्रिया