अमावस से लड़ने ख़ातिर सबको आगे आना होगा,
जग का तिमिर मिटाने ख़ातिर अपना दीप जलाना होगा।
घोर अँधेरा छाए तो भी मन में आस जगानी होगी,
सोई हुई चेतना को फिर से नई दिशा दिखानी होगी।
नफरत की दीवारों को मिलकर आज गिराना होगा,
प्रेम और सद्भाव का हर घर दीप जलाना होगा।
भटके हुए पथिकों को सही राह दिखलाना होगा,
गिरते हुए इंसानों को बढ़कर हाथ बढ़ाना होगा।
केवल सूरज के आने का कब तक इंतजार करेंगे,
अपने हिस्से की रोशनी से अंधकार पर वार करेंगे।
जाति-धर्म के भेद भुलाकर मानवता अपनानी होगी,
टूटे हुए विश्वासों में फिर से प्रीत जगानी होगी।
आँधी आए, तूफाँ आए, दीप नहीं बुझने देना है,
सत्य और साहस की लौ को हरदम जलते रहना है।
बातों से बदलाव नहीं, कर्मों से नव निर्माण होगा,
एक-एक दीप जलेगा तो फिर रोशन हिंदुस्तान होगा।
हाथों में हाथ मिलाकर नई इबारत लिखना होगा,
जग का तिमिर मिटाने ख़ातिर अपना दीप जलाना होगा।