विज्ञापन

सोने के हैं वो आदी, उनको नहीं जगाओ।

हरिदयाल तिवारी

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बेकार में तू 'तन्हा' उम्मीद उनसे पाले,
        
                                                    
                            
गुलामी के नशे में जो खुद को भुला डाले।
'पांचजन्य' की हुंकारें जिनको जगा न पाईं,
गीता की ऋचाएँ भी जिनमें चेतना न लाई।
सदियों से सोते रहना, आदत बनाए हैं जो,
क्यों सोचते हो तुम्हारी पुकार सुनेंगे वो?
खामोश रहने वाले खामोश रहके सहते,
ज़ुबान बंद करके विरोध तक ना करते।
नादिर, तुरक, तुगलक, अंगरेजो को सहे जो,
क्यों सोचते हो तुम्हारी पुकार सुनेंगे वो?
डॉलर उछल रहा है, रुपया फिसल रहा है,
फिर भी खामोश है जो, वो तेरी क्यों सुनेंगे?
अब वक्त है वे अपनी आवाज़ खुद उठाएं,
रहबर की राह छोड़ें, खुद से कदम बढ़ाएं,
अब तू खामोश हो जा, गुहार मत लगाओ,
सोने के हैं वो आदी, उनको नहीं जगाओ।
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile