विज्ञापन

नई जंग का योद्धा हूं

Hans Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लिए फावड़ा
        
                                                    
                            
हाथ में अपने
बंजर भूमि को
खोदा हूँ
श्रम शक्ति पर
गर्व मुझे है
नई जंग का
योद्धा हूँ।
डिग्री लेकर
वापस आया
खेतों और
खलिहानों में
भूख अकाल
महामारी से
नहीं डरा
मैदानों मे
हरित क्रांति
का प्रबल
समर्थक
इसका मै
पुरोधा हूँ
घर -घर में
पहुँचेगा दाना
नई जंग का
योद्धा हूँ।
चिकनी मिट्टी
में खेला था
मिट्टी का ही
हाथी -घोड़ा
गांव की मिट्टी
चंदन मेरी
फिर बनी
माथे का रोड़ा
श्रम की बूंदें
जब-जब छलकी
पेशानी ने सोखा
है
नई जंग का
योद्धा हूँ।
काली मिट्टी
दोमट मिट्टी
बलुई मिट्टी
चिकनी मिट्टी
फसलों की
उपयोगी मिट्टी
हरियाली का
यह चंदोवा
आज अपरदन
रोका हूँ
नई जंग का
योद्धा हूँ।
खेतों में
पहुंचा है पानी
धान नर्सरी
बिल्कुल धानी
उछल रहे
बरसाती मेंढक
वर्षा में
मैं देखा हूँ
नई जंग
का योद्धा हूँ।।

-हंस नाथ यादव
 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile