विज्ञापन

खेत तक चल साथ मेरे

Hans Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खेत तक चल
        
                                                    
                            
साथ मेरे
ट्रैक्टर चलाएंँ
कंपोस्ट उठाएँ
खाद खेतों में
फैलाएंँ
हरी घास सुखाएँ
हरित क्रांति को
लाएँ
दु:ख न घेरे घनेरे
खेत तक चल
साथ मेरे ।
कुदाल उठाएं
और फावड़ा भी
लाएँ
मेड़ ठीक से
बनाएंँ
पानी पाइप का
बिछाएँ
जल संचय बढ़ाएंँ
थोड़ी बिजली
बचाएंँ
श्रम शक्ति बढ़ाएंँ
मजदूर मिले
बहुतेरे
खेत तक चल
साथ मेरे।
धान उगाएँ
खाद्यान्न बढ़ाएंँ
मानसून में
नहाएँ
नई फिजा में
जाएँ
संगीत सुनाएंँ
नाचे गांव के
छोरे
खेत तक चल
साथ मेरे
पेड़ पौधे लगाएँ
हरियाली भी बढ़ाएँ
बढ़ते ताप को
घटाएंँ
थोड़ा तो मुस्कुराएंँ
खुली हवा में
जाएंँ
अपना स्वास्थ्य
बनाएंँ
रोग सामने न
आएँ
चलो घर को
चलें
अब हावड़ा
उठाएंँ
फिर बधें
प्रेम के डोरें
खेत तक
चल साथ
मेरे ।।
-हंसनाथ यादव
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all