विज्ञापन

कंटकों के पथसे हटकर

Hans Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक छोटी- सी
        
                                                    
                            
जगह में
तंग गलियों के
ही भीतर
एक टुकड़े
धूप लेकर
जी लिया हूंँ
मैं भी डटकर
कंटकों के पथ
से हटकर।
जीने का है
ढंग निराला
मिल गया
फुटपाथ वाला
आगे बढ़कर
हाथ मिलाया
हौसला मेरा
बढ़ाया
एक ठेला
मैं लगाया
अर्थ तंत्र मजबूत
पाया
क्या करूंगा
चांद लेकर ?
कंटको के पथ
से हटकर।
श्रम से
क्लांत हुआ
नहीं
क्लेश भी हुआ
नहीं
बदल दिया
दुर्गंध को
सुगंध में
अनुबंध
अपने आप से
झांक रहा
प्रकाश आज
उपलब्धियों
की झोली से
बढ़ रहा हूँ
मैं निरंतर
राष्ट्र का
सौंदर्य लेकर
कंटको के पथ
से हटकर ।
हासिए पर हूंँ
नहीं
ना हूँ अंतिम
पंक्ति में
शब्द ना
निस्तब्ध होंगे
गूँज औ
अनुगूँज में
वाक्य तो
बनेंगे एक
दिन
छिपे है
फफूंद में
आग का
दरिया है
आगे
बढ़ चलो
कुछ जोश
लेकर
कंटको के
पथ से हटकर।।

-हंस नाथ यादव
 
16 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile