पढ़ता है जिसे रोज ही, सुबह-रोज परिवार।
कहते हैं उसे हम सभी, प्यारा सा अखबार।।
कोई ढूँढता चुटकुले, कोई रोजगार।
ज़िन्दगी से बड़ा नहीं, होता कारोबार।।
पत्रकारिता डिग्री , हासिल साहकार।
भेद छुपाने को यहां, बन जाते पत्रकार।।
पत्रकारिता का नहीं, रखते डिग्री साहकार।
गली गली में घूमते, फिरते हैं पत्रकार।।
सुध-बुध खोती देखिए, चहुँ ओर मचा शोर।
महाकुम्भ में घूमती, है जीवन की डोर।।
जिसने जीवन में दिया, जब भी सच का साथ।
उसके संग किया गया, बहुत कुठाराघात।।
सच भी नतमस्तक हुआ, हावी झूठी बात।
है दुनिया की धारणा , रहे झूठ के साथ।।
प्रभु तेरे संसार में, मिलती ऐसी सीख।
झूठ कार में घूमता, सच्चा माँगे भीख।।
निर्धन तो निर्धन रहा, धनी और धनवान।
ईश्वर तेरे संसार में, देखा ऐसा ज्ञान।।
दुनिया में सजने लगे, गिरजाघर चर्च द्वार।
क्रिसमस-डे पर ये खुशी, बाँट रहा संसार।।
दान माँगकर नीचता, करते हैं जो लोग।
दारू पीकर मस्त रहे, है दुर्गुण का योग।।
घर का जोगी जोगना, अन्य गाँव का सिद्ध।
भिखारी से टूट पड़े, मरे बैल पर गिद्ध।।
-ज्ञानेश्वर आनन्द