किसी को रूलाता है किसी को हँसता है
मनुष्य को उसके जीवन में बहुत कुछ सिखाता है !
कभी दुखो के पहाड़ चढ़वाता है
तो कभी सुखो की बौछार से भींगता है !
एक ही पल में मनुष्य को राजा से रंक
बनकर खुद को पहलवान बताता है !
मनुष्य की हर पीड़ा को धीरे - धीरे हर लेता है
और ताजे घावों पर फिर से जख्म कर देता है !
समय बड़ा बलवान है साहब !
कुश्ती में पहलवान है , ज्ञानियों में
विद्वान् है और कहा जाये तो कलियुग में
ये ही भगवान है !
-गौतम कुमार