विज्ञापन

एक तो मेरा नाम गुलज़ार, ऊपर से 9 नवंबर की पैदाइश है!

Gulzar Ahmad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई कम-से-कम किताबों से एकजुट हो जाएँ,
        
                                                    
                            
अल्लाह इतनी ताक़त दे मेरे क़लम में, ये मेरी अपनी ज़ाती ख़्वाहिश है!

आओ, सब अल्फ़ाज़ से अल्फ़ाज़ जोड़ें, एक झूठी नज़्म बनानी है असरदार,
ज़्यादा परेशान न हो तुम इधर-उधर, ये हुकूमत के आला वज़ीर की फ़रमाइश है!

मैं लिख दूँ किताबों पे किताबें, अल्लाह ने ये हुनर नवाज़ा है,
मैं बड़ा मुख़्लिस-सा इंसान हूँ, ये फ़िज़ूल की नुमाइश है!

चलो, मैं सब भुलाकर, सियासी ग़लती छुपाकर गले लगा लूँ तुम्हें,
तुम भी तो मज़म्मत करो हुकूमत की, क्या तुम्हारे दिल में सिर्फ़ इतनी-सी गुंजाइश है?

जब हुकूमत तुम्हें झूठे इल्ज़ामों से नवाज़े,
तुम्हारे फ़र्ज़ को रौंदे, बाल की भी ख़ाल निकाले,
और जो हिला दे तख़्त हुकूमतों के अपने क़लम से,
उसे अल्लामा इक़बाल कहते हैं!

न जाने कौन-सा दौर आया है, न जाने कैसी ये आज़माइश है,
एक तो मेरा नाम गुलज़ार, ऊपर से 9 नवंबर की पैदाइश है!
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile