विज्ञापन

फ़ितरत ही ऐसी कि ख़राब को ख़राब कहता हूँ

Govind Bisht

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फ़ितरत ही ऐसी कि ख़राब को ख़राब कहता हूँ,
        
                                                    
                            
जो ज़हर को ज़हर समझूँ, उसे शराब कहता हूँ।
जो झूठ को सच की पोशाक पहनाकर घूमते हैं,
मैं उनकी हर चाल को खुली किताब कहता हूँ।
लहज़े की मिठास में छिपे फ़रेब से डरता हूँ मैं,
जो दिल में रखते हैँ ज़हर, उन्हें अज़ाब कहता हूँ।
मेरे लफ़्ज़ों में तल्ख़ी है, तो इसकी भी वजह है,
मैं ज़ख़्मों को ज़ख़्म कहता हूँ, न ख़्वाब कहता हूँ।
जो सच के रास्ते में दीवार बनकर खड़े हैं,
मैं उनकी हर दलील को ग़लत जवाब कहता हूँ।
मुझे हर चेहरे के पीछे का किरदार दिखता है,
सिर्फ़ मुस्कुराहट को कहाँ मैं आदाब कहता हूँ।
मेरी ख़ामोशी को कमज़ोरी समझने वालों सुनो,
वक़्त आने पर हर सवाल का मैं जवाब कहता हूँ।
न बिकता हूँ किसी दौलत से, न डरता हूँ खंजर से,
मैं सच को ही हरदम अपना इंक़लाब कहता हूँ।
ज़माने को मुबारक हों उसके झूठ के तमगे 'गोसि'
मैं आईने को आईना, नक़ाब को नक़ाब कहता हूँ।
- गोविन्द सिंह बिष्ट 'गोसि'
30 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile