विज्ञापन

फ़र्क़ क्या रह गया, इंसानों और मक्कारों में।

Govind Bisht

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फ़ना हो गए गुल, ख़ार ही बचे अब गुलज़ारों में,
        
                                                    
                            
कैसे महकेंगे चमन, बिकने लगे जब फूल बाज़ारों में।
महफ़ूज़ नहीं बेटियाँ, लुट गई आबरू पनाहगाहों में,
रूह तक काँप जाती है, ये ख़बर पढ़कर अख़बारों में।
किससे माँगें हिफ़ाज़त, किससे फ़रियाद करें हम,
शिकारी ही मुंसिफ़ बन बैठे हैं, न्याय के गलियारों में।
बाप की आँखों में आँसू, माँ के लब पर ख़ामोशी,
कहाँ छपता है किसी भाई का दर्द किन्ही अख़बारों में।
चंद चेहरों को पकड़कर किस्से ख़त्म कर दिये जाते हैं,
बड़े मगरमच्छ आज भी खुले बैठे हैं सरकारों में।
ख़ामोश रहता आया है इतिहास भी हर दौर में,
इसीलिए अनारकलियाँ चुनवा दी जाती हैँ दीवारों में।
अब चराग़ों से उजालों की उम्मीदें ना करना,
अँधेरा बाँटने वाले खड़े हैं बहुत ऊँची मीनारों में।
'गोसि' इतने पर भी अगर ख़ामोश है इंसानियत तो,
फिर फ़र्क़ क्या रह गया, इंसानों और मक्कारों में।
— गोविन्द सिंह बिष्ट 'गोसि'
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile