हम तो मारेंगे चौके छक्के, ना होती हमसे टुक टुक भैया,
अपनी ट्रेन भागती रेस में, चलती ना ये छुक छुक भैया।
नॉन-स्ट्राइकर कहता मुझसे, थोड़ा खेलो रुक-रुक भैया,
पर मुझको तो भाये, बॉलर को पहुँचाना दुःख दुःख भैया
चौकों छक्कों से मेरे फैंस को मिलता, बड़ा सुख सुख भैया
गेंदों को करता हूँ रोस्ट, बॉलर को कर देता कुक कुक भैया
बॉलिंग में जिसका नंबर आता, उसकी होती धुक धुक भैया
हर बॉल बाउंड्री पार, देखो खिलाड़ियों के मुख मुख भैया
वैभव सूर्यवंशी नाम है मेरा, चलता नहीं मैं झुक झुक भैया।
मिले आशीर्वाद लोगों से, यूँ ही जियो जिंदगी जुग जुग भैया।
-गोविन्द सिंह बिष्ट 'गोसि'