विज्ञापन

ताम्रयुगीन सभ्यता आहड़

Gopal Bhomia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अघाटपुर या आहड़ बसी है उदयपुर, राजस्थान की पावन धरती पर,
        
                                                    
                            
क्या अपनी पहचान बना पाई?
इसके जवाब में पूरी कविता में दिखाये गए कई स्तर,
जो कई गहन सवालो के जवाबों को है बसाएं।।

आहड़ का प्राचीन नाम ताम्रवती नगरी था,
तकनिकी रूप से ये बेड़च नदी के तट पर विकसित था।
खेती यहां की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार थी,
यहां की संस्कृति तांबे के अयस्कों की उपयोगिता में जानदार थी।।

व्यवसाय के प्रथम दौर में तांबा,
और दूसरे दौर में धातु का प्रयोग था।
पालतू पशुओं का होना, खेती के अवशेष, सुखी हुई इंट,
पथरो के मकान, तांबे के औजार, मुद्रा, मोहरो का मुख्य उपयोग था।।

आठ किस्म के बर्तन, प्राप्त मोहरों पर अपोलो देवता का चित्ररण,
मृतक को आभूषणों के साथ दफ़नाना, अनाज के बड़े मृदभांड का मिलना।
इसकी उन्नत अवस्था का प्रतीक था,
इसकी समृद्ध संस्कृति का हर दृश्य रमणीक था।।

सिंधु घाटी सभ्यता के समकालीन संस्कृति,
अपने कई रूप को संजोये हैं।
यह अघाटदुर्ग, यह धुलकोट ताम्रयुगीन संस्कृति,
अपने में कई विशेषताओं को पिरोए हैं।।
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile