छठ पर्व होता बड़ा खर्चीला
सरोवर तक भी होता सजीला
शाही इसकी चाल है, करने वाले सब खुशहाल है
छठ पर्व कर लेता है वह भी; जो रहता कंगाल है
इसकी महिमा बहुत निराली
जननी लगती इसकी दीवाली
अर्घ्य उठता सूर्यदेव को, छठी मइया भोग लगाती
ठेकुआ, भुसवा, अनेक फल व्रती इस पर है चढ़ाती
सभी पर्वों में छठ तो पर्वराज है
बिहारी का इस पर बड़ा नाज है
छठ पर्व है पोखर, नाहर, नदियों के घाट सफाई का
'गिरिजा' कहै बंद करो व्रतियों खेल भूमि कटाई का