तुम्हारी आख़िरी मुलाक़ात
मुझे ख़ुद से मिला गई
तुम्हारी आख़िरी वो बात
मुझे ख़ुद से जगा गई
लोग कहते थे
झूठे हैं इश्क़ ,मोहब्बत, प्यार की बातें
तुम्हारे आख़िरी के वो शब्द
लोगों की बातें सिखा गई
हाँ थोड़ी अजीब सी थीं वो बातें
पर तुम्हारी आख़िरी का वो जुमला
मुझे मेरी रूह से मिला गई