छीन के मुझसे मेरी ज़िंदगी की खुशी
अब वो अपने सिर पर सेहरा सजाएगा।
रातों में बैठ कर अपनी बीबी के कदमों में,
अपनी वफ़ादारी के किस्से सुनाएगा।
किसी की अर्थी सजाकर वो घोड़ी चढ़ने गया था
ये बात भी वो कितनी आसानी से भूल जाएगा।
जिस प्रेम को दहेज के ख़ातिर कुर्बान कर आया
उसी प्रेम का ज़िक्र भी वो दुनिया से छुपाएगा।
और फिर क्या ये मर्द है। समाज में खुद को
वफ़ादार ही बताएगा।
- गीत