विज्ञापन

आजादी का कर्ज़

Gayatri Rawat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज हवा में फिर वही तिरंगे की शान है,
        
                                                    
                            
हर भारतीय के दिल में हिंदुस्तान है।
ये आज़ादी यूँ ही हमें मिल नहीं गई,
इसके पीछे अनगिनत वीरों की कुर्बानियाँ हैं।

उन्होंने अपना आज देश के नाम कर दिया,
तभी हमने अपने कल को मुकाम दिया।
अब हमारी बारी है कुछ कर दिखाने की,
भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की।

सिर्फ़ तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्त नहीं बनना,
देश के लिए अपने कर्मों से भी कुछ करना।
ईमानदारी को अपनी पहचान बनाएँ,
और भारत का नाम दुनिया में रोशन कराएँ।

आजादी का मतलब सिर्फ़ बंधनों से आज़ाद होना नहीं,
बल्कि अपने देश के प्रति जिम्मेदार होना है।
जिस मिट्टी ने हमें जीना सिखाया है,
उस मिट्टी के लिए कुछ कर जाना है। 
5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kahar

5 कविताएं

View Profile

Prashant Sharma

2 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

385 कविताएं

View Profile