काग़ज़ ने मुझसे कहा,
कलम से दोस्ती कर।
स्याही से रंग दे मुझे ,
और कुछ क़िस्सों का बखान कर ॥
अपने यार को चिट्ठी लिख,
या किसी से मोहब्बत का इज़हार कर॥
लिख दे कोई ख़बर सनसनीख़ेज़,
फिर न्याय की गुहार कर॥
कुछ शायरों के शेर लिख,
या अपनी आपबीती सुना॥
समय के पहिए को देखते हुए,
कलम को उसके साथ चला॥
लिख दे फिर तू एक किताब,
कर दे शुरू नए सफ़र का आग़ाज़॥
और शोर कर दे अपनी कलम से आज,
बना दे तू इसे मौन की आवाज़॥