खंडित विखंडित धरा की धरोहर,
कहते हैं सबूत मिटाया गया है,
मामूली सी मिट्टी और मुट्ठी भर नमी है
तमाम चक्रव्यूह में ईमान की कमी है,
तोड़ने मोड़ने में कहाँ कुछ बचा है,
सब कुछ बिखरा और फैला पड़ा है,
बटोरो-बटोरो सब झोला लिए रहो,
तुम्हारे भी आँचल में छेद बड़ा है।