विज्ञापन

इसे दिल में रखना सदा, मेरे प्यारे बच्चों, बरकरार!

Gajju Yogesh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बचपन को दिल में ज़िंदा रखना
        
                                                    
                            

नन्ही-नन्ही आँखों में, सपनों का संसार है,
बच्चों की मुस्कान में, खुशियों की बहार है।

ईश्वर का अनमोल उपहार हैं ये बच्चे,
इनसे ही रोशन हर आँगन, हर द्वार है।

हँसते रहो, मुस्कुराते रहो,
जीवन के हर पल को सजाते रहो।

ईश्वर पर रखना सच्चा विश्वास,
वह पूरी करेगा हर अच्छी आस।

दिल में रखना प्यार और दया,
किसी के लिए न हो मन में बद्दुआ।

गलती हो जाए तो माफ़ करना,
सबसे प्रेम से मिलना और आगे बढ़ना।

ऊँचे सपने देखो, आसमान छूना,
मुश्किल आए तो कभी न टूटना।

गिरकर फिर से उठना सीखो,
हर दिन कुछ नया सीखना सीखो।

न धन से बड़े, न पद से महान,
अच्छे कर्मों से बनता है इंसान।

सच्चाई, विनम्रता को अपनाना,
हर दिल में अपनी जगह बनाना।

और बड़ों से भी एक बात कहेंगे,
बचपन की खुशबू दिल में रखेंगे।

उम्र भले ही बढ़ती जाए,
मन का बच्चा कभी न मुरझाए।

न हँसना भूलें, न सपने संजोना,
छोटी-छोटी खुशियों में जीवन बिताएँ।
मासूमियत, विश्वास और प्यार रहे,
हर दिल में बचपन का संसार रहे।

तो आओ मिलकर आज ये ठानें,
प्रेम और विश्वास के दीप जलाएँ।

बच्चों को दें संस्कारों की उड़ान,
बनें अच्छे इंसान, करें देश का नाम।

खुश रहो बच्चों, सदा मुस्कुराते रहो,
ईश्वर के आशीष से आगे बढ़ते रहो।

बचपन है जीवन का सबसे सुंदर उपहार,
इसे दिल में रखना सदा, मेरे प्यारे बच्चों, बरकरार!
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

544 कविताएं

View Profile