दुनिया में दो तरह के लोग हैं,
एक वो जो तुम्हारे आस पास रहते हैं, जब चाहे तुम्हें देख सकते हैं, छू सकते हैं, बात कर सकते हैं और महसूस कर सकते हैं, और दूसरे वो जो तुमसे दूर रहते हैं।
जो तुम्हारे पास रहते हैं वो भी दो तरह के लोग हैं,
एक वो जो तुम्हें जानते हैं और दूसरे वो जो तुम्हें नहीं जानते।
जो तुम्हें जानते हैं उनकी बात ही क्या, लेकिन जो तुम्हें नहीं जानता वो बहुत ही बदकिस्मत है।
दूसरी तरफ जो तुमसे दूर हैं, वो भी दो तरह के लोग हैं,
एक वो जो तुम्हें नहीं जानते और दूसरे वो जो तुम्हें जानते हैं।
जो तुम्हें नहीं जानते उनकी बात ही क्या करनी, लेकिन जो तुम्हें जानते हैं वो सबसे ज्यादा बदनसीब हैं।