गाँव की गलियाँ बुलाते नहीं हैं*
अपनों की यादें मिटाते नहीं हैं*
क्या बताएं तुम्हें घर के हालात अपने*
दिवाली पर भी घर जाते नहीं हैं*
माँ-बाप, भाई-बहन, बीवी-बच्चों को छोड़कर*
परदेस में हम दिवाली मनाते नहीं हैं*
हाल-ए-दिल परदेस का लिखने लगा गर*
दर्द है कि काग़ज़ पर समाते नहीं हैं*