विज्ञापन

हमारी निद्रा कहीं उड़ सी गई है

Esha Shaw

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे सामने एक खिड़की है
        
                                                    
                            
यह एक खिड़की
है मुझे अत्यंत प्यारी,
पता है मेरे घर में भी है
एक खिड़की, मगर
उससे नहीं दिखते
ये इतने अद्भुत दृश्य ।

अंधेरे में कई किलोमीटर दूर
छोटे-छोटे घर है दिखते,
खेतों और खेतों में लहलहाती फसल,
वो बारिश की बूंदे
और वह ठंडी-ठंडी हवा।

एक नदी भी है दिखी
जिसके सामने से गुज़र रही थी
एक छोटी सी टोटो या ऑटो,
स्पष्ट न था मगर अद्भुत था।

एक हाईवे भी है दिखा
जिसमें सवार थी एक लौरी,
और यह सब देखने के दौर में
बहुत से स्टेशन भी दिख गए

गाड़ी में रफ्तार ली है,
हमारी निद्रा कहीं उड़ सी गई है
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all