हो सके जितना भी हर पल मुस्कुराना चाहिए
जिंदगी है गीत बाबू गुन गुनाना चाहिए ।
क्या पता किस वक्त सासें टूट जाएं आस की ।
न किसी का भूलकर भी दिल दुखाना चाहिए
आदमी हो आदमी के काम आना सिख लो ।
मुश्किलों में हर किसी के काम आना चाहिए।
आम इंसा की तरह जीओ नहीं ये जिंदगी ।
चार दिन की जिंदगी में खास बनना चाहिए ।
ठेस लग न पाए पावों में कभी ऐसा चलो ।
देखकर हर इक कदम अपना बढ़ाना चाहिए।
डॉ. सूर्य नारायण शूर