टूटता हुआ तारा
तुमने देखा ? आसमान में टहलते सूरज को
कही छलकती लालिमा, कही गेरूआ, कहीं सफेद?
रिझाती , बेबस करती, एकटक देखने को मजबूर
जैसे माँ के काँधे पर नन्ही सी शिशु मुस्कुराती।
काश मैं उड़ती पंछियों की कतार में शामिल होता
गोरी के काँधे पर अल्हड़ दुपट्टा, रह रह चेहरे को छू।
देखो आसमान में तनिक टीके खड़ा वह मजदूर
मकान के अंतिम कमरे की अध बने दीवार को भिगो रहा।
सूरज डूबता नहीं उसके लिए, अंधेरा सिर्फ निद्रा के लिए है
उगने का इंतजार नहीं करता, चूंकि दूर घर पर इंतजार कर रहे ।
तभी एक तारा टूटकर दूर एक छत के तार पर बैठ गया
चमकने की जल्दी थी, सूरज के ढलने का इंतजार न कर सका
मजदूर की छाया को मुड़ते हुए देखा, तारे की ओर
अवश्य मांगी होगी वरदान सुदूर अपने घरवालों के लिए।